ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डी आर एम ने संभावित रेल दुर्घटना रोकने वाले रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार” से किया पुरस्कृत

दानापुर। दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक प्रभात कुमार ने संरक्षा की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले,रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में, दानापुर मंडल के अलग-अलग हिस्सों में माह जनवरी – 2023 में संभावित दुर्घटनाओं को रोकने एवं संरक्षा हेतु, उत्कृष्ट कार्य में योगदान देने वाले, कुल 11 रेलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं राशि देकर पुरस्कृत किया गया। जिसमें अभियंत्रण विभाग के 8 कर्मी , कैरेज एंड वैगन , परिचालन विभाग एवं सुरक्षा बल के एक- एक कर्मी शामिल हुए। इन रेलकर्मियों के द्वारा रेल फ्रैक्चर, ब्रेक बाईन्डिंग, हैंगिंग पार्ट्स इत्यादि को समय रहते देखा गया, जिससे कि होने वाली संभावित दुर्घटना को टाला जा सका। वही दूसरी ओर आरपीएफ जवान को भी पुरस्कृत किया गया। इनके द्वारा क्यूल स्टेशन पर टी एक्स आर स्टाफ की जान बचाई गई, जो कि ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया था। मौके पर मंडल रेल प्रबंधक ने, पुरस्कृत हुए रेलकर्मियों की सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक आधार राज (परिचालन )एके चंदन,(इंफ्रा),वरीय मंडल अभियंता (सामान्य ) सौरभ मिश्र,वरीय संरक्षा अधिकारी एके आर्या उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.