ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर हुआ स्वास्थ्य मेला का आयोजन

सेंटर पर  टीबी रोगियों की जाँच, उपचार के साथ हो रही है काउंसिलिंग

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में सहयोग कर रहे हैं सीएचओ

मोतिहारी। सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर  मंगलवार को स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया है। ताकि सामुदायिक स्तर पर लोगों को  बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। इस संबंध में जिले के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ  रंजीत रॉय ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर महिलाओं, युवाओं व बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जाँच की जा रही एवं मुफ्त दवाएं भी दी जा रही हैं। इस दौरान सीएचओ के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा टीबी रोगियों की जाँच, उपचार के साथ उनकी काउंसिलिंग की जा रही है। वहीं जिला यक्ष्मा  पदाधिकारी डॉ रंजीत राय ने बताया कि  टीबी अब लाइलाज बीमारी नहीं है। किन्तु, इस बीमारी से स्थाई निजात के लिए समय पर जाँच और इलाज के साथ ही लोगों को जागरूक किया जाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर जनप्रतिनिधियों द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने जिले वासियों से अपील की है कि लक्षण दिखते ही तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य संस्थानों में जाँच कराएं और जाँच के पश्चात चिकित्सा परामर्श के  पालन के साथ इलाज कराकर बीमारी से स्थाई निजात पाएं। वहीं जिले के मोतिहारी, सुगौली, चिरैया, छौड़ादानो, ढ़ाका, चकिया, मेहसी, हरसिद्धि, पहाड़पुर, कल्याणपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर टीबी रोगियों की सुविधा के लिए कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सहयोग कर रहे हैं। डॉ रॉय ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के साथ टीबी को लेकर मनोवैज्ञानिक,  सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) पर बड़ी जिम्मेवारी है कि- वह घर के दरवाजे से बाहर आ रहे लोगों को बेहतर ढंग से टीबी की जांच और इलाज के साथ-साथ इससे बचने के लिए टीबी के लक्षण और सावधानियों के बारे में अच्छी तरह से जागरूक करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.