ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाल रोग पर रिसर्च कर डॉक्टर देवेंद्र नाथ पांडे ने रचा इतिहास, जिले में हर्ष व्याप्त

मोतिहारी। खुद को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले, खुदा बन्दे से पूछे तेरी रजा क्या है। अगर दिल मे कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो कामयाबी भी एक दिन जरूर कदम चूमती है। ऐसा ही चरितार्थ कर चम्पारण के लाल देवेंद्र पांडेय ने अपने प्रखंड सहित जिले को गौरवांवित कर मिशाल कायम किया है। यहाँ बता दे कि अरेराज नगर परिषद के हरदिया वार्ड नम्बर 5 निवासी सच्चिदानंद पांडेय व श्रीमती सारदा पांडेय के पुत्र डॉ देवेंद्र पांडेय ने बनारस हिंदू यूनवर्सिटी (BHU)ज्योतिष शास्त्र द्वारा बाल रोगों पर रिसर्च कर एक नया अध्याय जोड़ दिया है। जिसको ले जिलेवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और लोग उन्हें बधाईयां दे रहे है। डॉ0 पांडेय ने बताया कि समाज एव देश के बच्चों के लिए बेहतर करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके पास एक समय अपनी पालन पोषण करने में माता -पिता असमर्थ थे आज उसी गरीब किसान का बेटा पीएचडी में मेडिकल साइंस से ज्योतिष को जोड़ इतिहास बना दिया। नवजात शिशु जन्म से 22 वर्ष तक के बच्चो का हजारों कुंडलियों को बना कर हरेक मेडिकल अस्पतालों में बालरोग विभाग में जाकर एडमिट बच्चों के रोगों का गहन अध्ययन किया और उनका उपचार कैसे हो इसके लिए ज्योतिष शास्त्र से उपचार और कारण का अनुसन्धान किया जो पूर्णरूपेण सफल हुआ। इसको ले गत 13 मार्च को बनारस हिंदू यूनवर्सिटी ने वरीयता देकर डॉ0 पांडेय को अवार्ड देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लालबहादुर शास्त्री यूनवर्सिटी के ज्योतिष विभागाध्यक्ष प्रो.हजारी प्रसाद जी व bhu ज्योतिष विभागाध्यक्ष प्रो’गिरीजाशंकर शास्त्री व पूर्व ज्योतिष विभागाध्यक्ष प्रो, श्रीनिवास तिवारी इनके साथ अनेको ज्योतिष मूर्धन्य विद्वान जैसे, प्रो रामनरायन द्विवेदी जी, प्रो विनय पांडेय, प्रो,शत्रुघ्न त्रिपाठी.प्रो रामजीवन मिश्र प्रो.सुशीलजी प्रो,सुभाष पांडेय इत्यादि अनेको ज्योतिष के विद्वानों ने बधाईया व उज्जल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.