ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कालाजार छिड़काव के लिए कर्मियों का हुआ प्रशिक्षण

कर्मियों को बताए गए दवा छिड़काव के तरीके

20 मार्च से अगले 60 दिनों तक चलेगा छिड़काव अभियान

बैनर, पोस्टर व मीडिया के माध्यम से चलेगा जागरूकता अभियान

मोतिहारी।  जिले से कालाजार उन्मूलन को लेकर छिड़काव दल के कर्मियों को प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। ताकि प्रशिक्षित होकर वे दवा छिड़काव कर कालाजार के वाहक बालू मक्खियों को मारकर जिले को कालाजार रहित जिला बना सकें। इस संबंध में जिले के वेक्टर नियंत्रण रोग पदाधिकारी डॉ शरत चँद्र शर्मा ने बताया कि जिले के 26 प्रखंडों ( घोड़ासहन को छोड़कर ) बाकी चिह्नित स्थानों पर 56 दलों द्वारा 1लाख 95 हजार 4 सौ 75 घरों, 5 लाख 18 हजार 8 सौ 92 कमरों, 10 लाख12 हजार6 सौ 73 की आबादी में कालाजार उन्मूलन को लेकर सिंथेटिक पायराथाईराइड का छिड़काव 20 मार्च से शुरू कर दिया जायेगा, जो अगले 60 कार्य दिवस तक चलेगा। इस अभियान की सफलता के लिए बैनर, पोस्टर व मीडिया के माध्यम से भी सहयोग लिया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस छिड़काव कार्यक्रम को आरंभ करने को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से पत्र जारी किया गया है। वहीं जिला वेक्टर पदाधिकारी ने बताया कि कालाजार की वाहक बालू मक्खी होती है। इसको खत्म करने तथा कालाजार के प्रसार को कम करने के लिए (आईआरएस) का स्प्रे किया जाता है। यह छिड़काव घर के अंदर दीवारों पर छह फीट की ऊंचाई तक होती है। कहा कि लोगों को प्रत्येक घर में छिड़काव कराना चाहिए। चाहे वह पूजा घर हो, बाथरूम हो या मवेशियों का स्थान। सभी जगहों पर छिड़काव कराने से कालाजार संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। छिड़काव के दो घंटे बाद घर में प्रवेश करना चाहिये। साथ ही छिड़काव के छह महीने तक घर मे पेंटिग नहीं करानी चाहिए। इसे लेकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। वहीं भीडीसीओ धर्मेंद्र कुमार व सत्यनारायण उराँव, केयर डीपीओ मुकेश कुमार ने बताया कि, जिले के मोतिहारी, कल्याणपुर, केसरिया, कोटवा, हरसिद्धि, पकड़ीदयाल, आदापुर, नरकटिया व अन्य प्रखंडों में दल कर्मियों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि इस दौरान एक भी घर न छूटे। डीपीओ मुकेश कुमार ने कालाजार के लक्षण की जानकारी देते हुए कहा कि रुक-रुक कर बुखार आना, भूख कम लगना, शरीर में पीलापन और वजन घटना, तिल्ली और लिवर का आकार बढ़ना, त्वचा सूखी, पतली होना और बाल झड़ना आदि कालाजार के मुख्य लक्षण हैं। इससे पीड़ित होने पर शरीर में तेजी से खून की कमी होने लगती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.