ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कालाजार पर पूर्ववत स्थिति बनाए रखने के लिए होगा आईआरएस छिड़काव 

208 राजस्व गांवों में होगा सिंथेटिक पैराथायराइड का छिड़काव 

51 टीम आईआरएस के क्रम में एईएस पर भी करेगी जागरूक

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिले को कालाजार मुक्त रखने के सतत प्रयास के लिए 20 मार्च से वर्ष का पहला आईआरएस छिड़काव किया जाएगा। 60 दिन चलने वाले इस अभियान में कुल 208 राजस्व गांवों में सिंथेटिक पैराथायराइड का छिड़काव किया जाएगा। यह छिड़काव वहां के घरों की दीवारों पर किया जाएगा। इसमें सबसे ज्यादा पारू प्रखंड के 38 राजस्व ग्राम शामिल हैं। पूरे जिले में इसके लिए कुल 51 टीम कार्य करेगी। छिड़काव के पहले आशा कार्यकर्ता द्वारा  घर वालों को सूचित कर दिया जाएगा। जिले में इस वर्ष 4 कालाजार एवं एक पीकेडीएल के केस प्रतिवेदित हुए हैं। वहीं जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में बुधवार को सिविल सर्जन डॉ यूसी शर्मा और जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार की अध्यक्षता में 20 मार्च से होने वाले छिड़काव को सफल बनाने के लिए एसएफडब्ल्यू को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ यूसी शर्मा ने बताया कि छिड़काव के दौरान सभी छिड़काव कर्मी लोगों के बीच एईएस के बारे में जागरूक करेंगे। जिला भिबीडीसी पदाधिकारी डॉ सतीश ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान छिड़काव का गुणवत्तापूर्ण एवं सही तकनीक से छिड़काव के तरीकों, छिड़काव के दौरान संभावित मरीजों की  पहचान, छिड़काव से पहले राजस्व ग्राम के पंचायत प्रतिनिधि को सूचित करने जैसे महत्वपूर्ण बात बताए गए हैं। कुल एक लाख 73 हजार एक सौ 10 घरों  के चार लाख 52 हजार दो सौ 87 रुम को इस  चक्र के दौरान छिड़काव से आच्छादित करना है। प्रशिक्षण में सीएस डॉ यूसी शर्मा, डीपीएम रेहान अशरफ, केयर डीपीओ सोमनाथ ओझा, भीडीसीओ राजीव कुमार, रौशन कुमार, बीभीडीसी प्रीतिकेश प्रमार्थी एवं सभी प्रखंड से भीबीडीएस की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.