ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीकू वार्ड में एईएस प्रभावित बच्चों का होगा इलाज

वेक्टर रोग नियंत्रणार्थ स्वास्थ्य कर्मियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण 

एईएस/ जेई से प्रभावित मरीजों के इलाज की दी गई जानकारी

मोतिहारी। एईएस/जेई से प्रभावित बच्चों के  उचित प्रबंधन एवं पीकू /एईएस वार्ड में भर्ती कर इलाज सुनिश्चित करने को लेकर जिले के चिकित्सा पदाधिकारियों, एएनएम, जीएनएम एवं भीबीडीएस का एकदिवसीय प्रशिक्षण मोतिहारी सदर अस्पताल स्थित सभागार में हुआ। स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण सदर अस्पताल के एसएनसीयू के डॉ अमृतांशु, सदर अस्पताल पीकू वार्ड के नोडल डॉ पंकज कुमार के द्वारा हुआ। मौके पर चिकित्सकों ने एईएस के इलाज में चलने वाली दवाओं के डोज की जानकारी देते हुए बताया कि  चमकी के मामलों में इलाज की तुरंत व्यवस्था होनी जरूरी है। वहीं भीडीसीओ धर्मेंद्र कुमार व सत्यनारायण उराँव ने बताया जिले के सदर अस्पताल में 10 बेड वाले पीकू वार्ड में एईएस प्रभावित बच्चों का इलाज किया जाएगा। साथ-साथ 1 से 12 वर्ष तक के अति गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों के उपचार एवं देखभाल हेतु भी पीकू का उपयोग किया जाएगा। ताकि 1 माह से 12 वर्ष तक के अति गंभीर बच्चों का पीकू में भर्ती कर अविलंब त्वरित उपचार कर उनकी जान बचायी जा सके। वहीं सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ सुनील कुमार ने बताया कि बढ़ रहे तापमान में चमकी /एईएस का मामला बढ़ना तय है। इससे बचाव के लिये अभिभावक अपने बच्चे को धूप से बचाएं। रात को किसी भी हालत में भूखे नहीं सोने दें। दिन में एक बार ओआरएस घोल कर जरूर पिलाएं। बच्चे को कच्चा फल नहीं खाने दें। बच्चा अगर घर में भी है तो घर की खिड़की व दरवाजा बंद नहीं करें। हवादार रहने दें। साफ सफाई पर ध्यान दें। अपने क्षेत्र की आशा, चिकित्सकों व नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के नम्बर अपने पास रखें।

चमकी बुखार से बचाव के लिए ये सावधानियाँ हैं जरूरी: 

-बच्चे को बेवजह धूप में घर से न निकलने दें।
-गन्दगी से बचें, कच्चे आम, लीची व कीटनाशकों से युक्त फलों का सेवन न करें।
-ओआरएस का घोल, नीम्बू पानी, चीनी लगातार पिलायें।
-रात में भरपेट खाना जरूर खिलाएं।
-बुखार होने पर शरीर को पानी से पोछें।
-पारासिटामोल की गोली या सिरप दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.