अरवल पुलिस ने अभियान चलाकर पिछले 24 घंटे में 41 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
अरवल। जिले की पुलिस ने बड़ी संख्या में अभियोक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियान चलाकर पिछले 24 घंटे के अंदर 41 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस महानिरीक्षक मगध क्षेत्र, गया के द्वारा 18.मार्च को VCNB के अनुसार गाँव चयनित कर विशेष समकालीन अभियान चलाकर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का निर्देश प्राप्त हुआ था। इस निर्देश के आलोक में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरवल एवं प्रहार टीम अरवल के द्वारा जिले के सभी थानाध्यक्ष/ओ0पी0 अध्यक्ष ने मिलकर संयुक्तरूप रूप से विशेष रूप से चयनित किये गाँव में जाकर छापेमारी अभियान चलाकर 35 वारंटियों जिसमें 01 हत्या के कांड में, 01 कुर्की वारंटी, एवं 01 शराब पीने के आरोप में तथा विभिन्न कांडों में संलिप्त 05 अभियुक्तों सहित कुल- 41 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विशेष समकालीन अभियान के तहत गिरफ्तार व्यक्तियों को कुर्था थाना क्षेत्र से – 03 शहर तेलपा ओ०पी० क्षेत्र से- 08 मानिकपुर ओ0पी0 क्षेत्र से – 08 मेहन्दिया थाना क्षेत्र से – 05 अन्य थाना क्षेत्र से – 17 कुलः – 41 गिरफ्तारी हुई है।