ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नशा बिगाड़े दशा

पटना। बाजे डम डम डफली देखो हुआ गली में शोर तथा नशा नाश कर देगा भईया इसीलिए रखना है ध्यान, जीवन है अनमोल भईया बचा के रखना अपना प्राण जैसे गीतों एवं नाल झाल बजाकर द क्रिएटिव आर्ट थियेटर वेलफेयर सोसाइटी के कलाकारों ने गांधी मैदान में कुमार मानव लिखित एवं सैयद अता करीम निर्देशित नुक्कड़ नाटक नशा बिगाड़े दशा की प्रस्तुति की। प्रस्तुत नाटक को उपस्थित दर्शकों ने सराहा और नशा न करने की शपथ भी ली। नाटक में मदारी जमुरे के माध्यम से नशा मुक्त बिहार का सपना दिखाया गया। मदारी जमूरा को अहसास होता है की नशापान के कारण ही उनके माता पिता की अकाल मृत्यु हो गई और दोनो अनाथ होकर सड़क पर आ गए। पूरा जीवन डांवाडोल रहा बचपन बीता कब जवानी आई पता ही नहीं चला और जीविकोपार्जन के लिए मदारी का खेल दिखाना मजबूरी हो गई। लेकिन वे शपथ लेते है की अपनी कला के माध्यम से हर नुक्कड़ और चौराहे पर नशा मुक्ति के लिए अपना खेल दिखाएंगे ताकि लोग बेमौत काल की गाल में न समाएं।
नाटक में भाग लेने वाले कलाकार थे कुमार मानव, विजय चौधरी, भुनेश्वर कुमार, अर्चना कुमारी, सरबिंद कुमार, हिमांशु कुमार तथा गायक कृष्णा तूफानी और नाल वादक राजू कुमार। कार्यक्रम के अंत में संस्था के सचिव एवं नाट्य निर्देशक सैयद अता करीम ने दर्शकों के समक्ष अपनी बात रखी और कहा की आज हमारे राज्य के लोग अनेक प्रकार के नशा की गिरफ्त में आ रहे हैं। नशा स्वयं का नुकसान तो करता ही है साथ ही पूरे परिवार का सत्यानाश कर देता है। इसलिए एक सफल समाज के लिए नशा पान बहुत ही घातक है। इसीलिए हमारी संस्था नाटक एवं गीत के माध्यम से जगह जगह जाकर लोगों में नशामुक्ति के लिए जागरूकता लाने की कोशिश कर रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी एवं पत्रकार विश्वमोहन चौधरी संत ने भी अपने विचार दर्शकों के समक्ष रखा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.