ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

युवा कैम्प में डॉ एस एन सुब्बाराव जी की जयन्ती मनाई गई।

बिहारशरीफ महफूज आलम।
नेहरू युवा केन्द्र संगठन, राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय युवा योजना जैसे संगठनों के संस्थापक व अपने कर्मों से 654 डाकुओं को आत्मसमर्पण कराकर राष्ट्र की मुख्यधारा में लाने वाले युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत डॉक्टर एसएन सुब्बाराव की जयंती युवाओं के लिए आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर मुंशीपारा, पश्चिम बंगाल में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय युवा योजना के अध्यक्ष हरि विश्वास ने किया। राष्ट्रीय एकता शिविर में अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, राजस्थान, असम, महाराष्ट्र के प्रतिभागियों ने अपनी संस्कृति की प्रस्तुति संगीत डांस व भाषण के माध्यम से किया।
कार्यक्रम में बिहार से पर्यावरण साथी रोहित कुमार, शिक्षक अशोक कुमार, राष्ट्रीय युवा योजना बिहार के अध्यक्ष नीरज कुमार ने भारत की संतान की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोहित कुमार ने कहा कि भाई जी की अनुपस्थिति में हमसब प्रथम बार उनका जन्मदिन मना रहे हैं इसलिए सभी राज्यों से आए हुए सभी कार्यकर्ता भाई जी के विचार सद्भावना को अपने-अपने राज्यों में फैलाएं और ऐसा समाज का निर्माण करें जिसमें बिना किसी भेदभाव के सभी धर्म,सम्प्रदाय, भाषा, जाति के लोग एक दूसरे के साथ प्रेम पूर्वक रहे। शिक्षक अशोक कुमार ने भाई जी के ग्राम स्वरोजगार के लक्ष्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए कहा कि गांव में बच्चों के लिए हम लोग निः शुल्क सिलाई-कटाई व ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण देंगे। भाई नीरज कुमार ने सभी युवाओं से एक घंटा देह को और एक घंटा देश को देने व श्रम संस्कार को जीवन में उतारने को प्रेरित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.