ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र के तत्वावधान में बैठक

पटना। लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र के तत्वावधान में एक बैठक नागेश्वर कालोनी , पटना में रखी गई । जिसकी अध्यक्षता केन्द्र के राष्ट्रीय महासचिव श्री अभय सिन्हा ने किया। उक्त बैठक में एकमत से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 8 अप्रैल 2023 को विहार विधान परिषद के सभागार में ” जेपी आंदोलन दिवस ” के अवसर पर ” गांधी – लोहिया – जयप्रकाश के सपनों का भारत और मौजूदा लोकतंत्र ” विषय पर होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला गया। अपने अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए श्री अभय सिन्हा ने कहा कि यह परिसंवाद देश को दिशा देने का काम करेगा। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में जेपी आंदोलन से जुड़े लगभग 500 व्यक्ति शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण अतिथियों में डाक्टर रामचंद्र पूर्वे , उप सभापति, विहार विधान परिषद, जेपी सेनानी श्री शिवानन्द तिवारी , पूर्व सांसद, श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, माननीय सांसद , देश के जाने-माने समाजवादी विचारक एवं चिंतक श्री रघु ठाकुर, श्री श्याम रजक, पूर्व मंत्री , विहार सरकार, डॉ रामबचन राय, विधान पार्षद एवं साहित्यकार, श्री शिवकुमार, अध्यक्ष, राष्ट्रीय मजदूर पार्टी, श्री कृष्ण वल्लभ प्रसाद , पूर्व शिक्षा मंत्री , विहार एवं श्री श्याम गंभीर , राष्ट्रीय महासचिव , सोशलिस्ट पार्टी आफ इंडिया इत्यादि शामिल होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ब्रज किशोर त्रिपाठी करेंगे।
उक्त बैठक में छात्र युवा संघर्ष वाहिनी के पूर्व संयोजक श्री प्रभात कुमार , लोकनायक जयप्रकाश विश्व शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डॉ एम के मधु , विहार प्रदेश वैश्य सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री चतुर्भुज प्रसाद गुप्ता, जेपी आंदोलन से जुड़े श्री चंद्रशेखर प्रसाद, केन्द्र के संगठन सचिव श्री प्रभात वर्मा , श्री अरुण कुमार सिंह, श्री अमिताभ कृष्ण, श्री नरेश प्रसाद कर्ण, श्री प्रेम कुमार, श्री जयशंकर प्रकाश, अधिवक्ता सुनील कुमार सिन्हा, संपूर्ण क्रांति मंच के अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा, जेपी आंदोलन के प्रखर सेनानी श्री रवि मोहन वर्मा, अशोक कुमार भक्त , विहार के सुप्रसिद्ध दृश्य कलाकार श्री श्यामल दास इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.