ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मौन जुलुश में शामिल होंगे सामाजिक कार्यकर्ता

पटना। अघोषित आपातकाल विरोधी संघर्ष मोर्चा के संयोजक अमलेन्दु मिश्रा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राणा रणवीर सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव निराला यादव , बांग्ला साहित्यकार एवं ट्रेड यूनियन नेता विद्युत पाल, राजद नेत्री नसीमा जमाल, देशप्रेम अभियान के कुंदन लाल सहगल, आम आदमी पार्टी के हिमांशु पटेल एवं रीणा श्रीवास्तव, किसान नेता बिंदेश्वरी सिंह एवं बीबी सिंह, जदयू के चंद्रिका प्रसाद दांगी, कांग्रेस के अमित कुमार, ट्रेड यूनियन नेता अरुण कुमार मिश्रा , भाकपा के विश्वजीत ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है। एक और देश में सत्तारूढ़ दल के द्वारा संवैधानिक शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है , तो दूसरी ओर आम आदमी महंगाई , बेरोजगारी एवं भुखमरी से त्रस्त है । सरकार अपनी वाहवाही करने में मस्त है।
हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जिस प्रकार देश को तानाशाहीपूर्ण ढंग से चला रहे हैं , उससे लगता है कि देश संविधान से नहीं , बल्कि आरएसएस के संविधान से चल रहा है। देश के तमाम संवैधानिक संस्थाओं पर आरएसएस के लोगों को बैठा दिया गया है। जिससे तमाम संवैधानिक संस्थाएं पंगु हो गई है। देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है । जो लोग सरकार की गलत नीतियों का विरोध करते हैं, उन्हें देशद्रोही करार देने में सरकार कोई देर नहीं करती है। जो सरकार का विरोध करते हैं , उन्हें जेल के अंदर डाल दिया जा रहा है । इस तरह की तानाशाही तो जब देश में आपातकाल लागू था , तब भी नहीं था। आज देश की परिसंपत्तियों को सरकार ओने पौने दामों में अपने पूंजीपति मित्रों के हाथों बेचने का काम कर रही है । उससे लग रहा है कि जल्द ही देश इन्हीं पूंजीपतियों का गुलाम होकर रह जाएगा। हमारे लोकतांत्रिक व्यवस्था में जिस प्रकार सरकार का महत्व है, उसी प्रकार विपक्ष का भी महत्व होता है। परंतु जिन राज्यों में विपक्ष की चुनी हुई सरकारें हैं , वहां विधायकों को, उसके नेताओं को सीबीआई, ईडी एवं आईटी का डर दिखाकर अपने पार्टी में मिलाने का काम कर रही है। जो लोग उनकी बातों को नहीं मान रहे हैं , उन्हें ईडी की गंभीर धाराओं में, मनी लॉन्ड्रिंग के केस में जेल भेजने का काम किया जा रहा है। जोकि बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। केंद्र सरकार के द्वारा विपक्षी दलों के साथ-साथ आम आवाम की आवाज पर भी प्रतिबंध लगाने की तैयारी चल रही है। केंद्र सरकार ने आईटी एक्ट में चुपके से संशोधन कर दिया है, जिससे कि सोशल साइट पर भी सरकार के खिलाफ अगर आप लिखते हैं, तो उसे हटा दिया जाएगा। यह सरकार के द्वारा संविधान की धारा 19 का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन है और बोलने, लिखने की आजादी पर हमला है। प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसवक भी मार्च में शामिल होंगे।
इन सभी मुद्दों को देखते हुए बुद्धिजीवी, पत्रकार, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस तरह के अघोषित आपातकाल का विरोध करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत दिनांक 13 अप्रैल , बृहस्पतिवार को सुबह 9:30 बजे जेपी मूर्ति, इनकम टैक्स गोलम्बर से सप्त मूर्ति शहीद स्मारक तक मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकालकर विरोध व्यक्त करने का निर्णय लिया गया है तथा लोगों से इस जन कार्रवाई में बढचढ कर भाग लेने की अपील की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.