ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाजपा महिला मोर्चा ने समरसता भोज से दिया सामाजिक एकता का संदेश

सांसद रामकृपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया

कैंप लगाकर वंचित लोगों को दिलाएंगे सरकार की योजनाओं का लाभ- श्रीमती आशा सिन्हा

खगौल। भाजपा स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 14 अप्रैल डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती तक चल रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोती चौक के शैदानगर की स्लम बस्ती में समरसता भोज का आयोजन पटना जिला ग्रामीण की महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती माला सिन्हा के नेतृत्व में किया। इस दौरान सभी जाति, धर्म व सम्प्रदाय के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। भोज में स्लम बस्ती के लोगों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित लोगों द्वारा प्रखर राष्ट्रवादी, स्वयं सेवक, आर एस एस के भूतपूर्व प्रांत कार्यवाह स्व.प्रो.हृदयानंद पांडे जी की जन्म जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव, पूर्व विधायक श्रीमती आशा सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा लाजवंती झा, पटना जिला ग्रामीण के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, विनीता मिश्रा, गुड़िया तिवारी, चिंता ओझा, रजनीश कुमार, शोभा सिंह, अनिता यादव,बन्दना,चंचला सिन्हा, निर्मला उपाध्याय, वार्ड पार्षद इंदू देवी, अनिल कुमार,अमन कुमार, संजय कुमार, गौतम,शैलेश, सेराज अहमद आदि उपस्थित थे।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि समरसता भोज देश की एकता, अखंडता व संस्कृति का छाया है। भाजपा के सभी संगठनों का सदैव प्रयास है कि समाज में भेदभाव न रहे। समरस भोज के आयोजन से छूआ-छुत की भावना खत्म होने के साथ-साथ आपसी प्रेम संबंध कायम होता है। कार्यक्रम में खगौल नगर मंडल के सभी पदाधिकारियों सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.