ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नवनिर्मित भवन का उद्घाटन सह वार्षिक खेल- कूद प्रतियोगिता का आयोजन

खगौल। मंगलवार को स्थानीय जगत नारायण लाल कॉलेज में नव निर्मित कक्ष का उदघाटन सह वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।मुख्य अतिथि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो.आर.के.सिंह और सम्मानित अतिथि, बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ संजय पासवान और प्राचार्या प्रो.मधु प्रभा सिंह के कर कमलों से नवनिर्मित कक्ष का उद्घाटन सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात विश्वविद्यालय और कॉलेज के खेल ध्वज को फहराकर वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे माननीय कुलपति प्रो.आर.के.सिंह ने कहा कि खेल कूद का अपना महत्व है परंतु छात्रों के लिए कॉलेज में नियमित उपस्थिति और शिक्षकों के लिए नियमित वर्ग संचालन का कार्य महत्वपूर्ण है। कॉलेज में अध्ययन अध्यापन का माहौल विकसित करना शिक्षकों का कर्तव्य है।
सम्मानित अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद के सदस्य माननीय डॉ संजय पासवान ने अपने सम्बोधन में कहा कि केंद्र सरकार की संस्थाओं से भी कॉलेज सम्पर्क कर अपने यहां मूलभूत सुविधाओं में वृद्धि कर सकते हैं।
इसके पूर्व कॉलेज की प्राचार्या प्रो.मधु प्रभा सिंह ने मुख्य अतिथि और सम्मानित अतिथियों को प्रतीक चिन्ह,अंगवस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया।अपने सम्बोधन में प्राचार्या ने कॉलेज की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कॉलेज को नैक से मूल्यांकित कराने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर कॉलेज के संस्थापक जगत नारायण लाल के सुपुत्र श्री सुशील कुमार,ए. एन. कॉलेज के प्राचार्य प्रो.प्रवीण कुमार, कॉमर्स कॉलेज के प्राचार्य प्रो.इंद्रजीत प्रसाद राय,पूर्व प्राचार्य प्रो.विजय कुमार, प्रो.राजीव रंजन,जे.डी. विमेन्स कॉलेज की प्राचार्या प्रो.मीरा कुमारी,डॉ अजय कुमार,डॉ ए. डी सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ सरिता सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन प्रो.निखिल कुमार सिंह ने किया। मौके पर क्रीड़ा प्रभारी डॉ एस एस इमाम सहित सभी क्रीड़ा समिति के सदस्य, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी एवं मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.