ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नियोजित शिक्षकों को बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा दे सरकार

◾ राज्य सरकार की विभेदकारी नीतियों का शिक्षक करेंगे विरोध

पटना। परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के प्रदेश कार्यकारी संयोजक नवनीत कुमार एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिशिर कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार से मांग किया कि राज्य के नियोजित शिक्षकों को बिना किसी परीक्षा या शर्त के राज्य कर्मी का दर्जा मिले। सरकार के द्वारा जो नई नियमावली बनाई गई है उस में नियोजित शिक्षकों को छला जा रहा है। राज्य के नियोजित शिक्षक पूरी निष्ठा से से अपनी सेवा दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें बिना परीक्षा दिए हुए राज्य कर्मी का दर्जा बिना शर्त दिया जाना चाहिए।
नेता द्वय ने बताया कि नई नियमावली में कई त्रुटियां हैं। एक ओर जहां सरकार आयोग से बहाली की बात कह रही है वहीं दूसरी ओर इस नियमावली के तहत बहाल होने वाले शिक्षकों के वेतनमान एवं सेवा शर्त के बारे में कुछ भी नहीं कहा जाना शिक्षकों की आंखों में धूल झोंकने के बराबर है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर ने कहा कि राज्य कर्मी का दर्जा राज्य के नियोजित शिक्षकों का अधिकार है। सरकार की इन विभेदकारी नीतियों का विरोध शिक्षक करेंगे। श्री ठाकुर ने बताया कि विद्यालय अध्यापक बनने हेतु जो तीन प्रयास निर्धारित किए गए हैं वह भी अनुचित हैं। अगर शीघ्र सरकार इसमें संशोधन नहीं करती है तो राज्य के शिक्षक सरकार के खिलाफ शंखनाद करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.