ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रालोजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश एवं जिला कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई

पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डाॅ स्मिता शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश पधाधिकारी, ज़िलाध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्षों की बैठक संपन्न की गई। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस की उपलब्धियों के बारें में बताई गई। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ स्मिता शर्मा ने बैठक में प्रेस मीडिया को कहा कि पार्टी के विस्तार के लिए जिला से बूथ स्तर तक महिलाओं को जोड़ा एवं शशक्त करना महिला रालोजपा की प्रथम प्राथमिकता है। आज महिला प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कई महिलाओं को सदस्यता ग्रहण कर मनोनयन पत्र भी सौंपा जिसमें पुष्पा शर्मा, प्रदेश महासचिव, ममता शर्मा, वरीय उपाध्यक्ष, पुष्पा कुमारी सारण जिलाध्यक्ष एवं प्रभा कुमार को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से महिला रालोजपा के उपाध्यक्ष कल्पना शर्मा, पुष्पा(गुड़िया) तथा प्रदेश पदाधिकारी सहित सभी जिलों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.