ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वैश्य समाज की 56 उपजातियां को एक कोड में शामिल करने की मांग

पटना। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने बिहार सरकार पर बनिया समाज को अलग-थलग किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि नीतीश सरकार राज्य में जाति आधारित जनगणना करा रही है। वैश्य समाज की 56 उपजातियां है, जिसमें कई उप जातियों को अलग-अलग कोड आवंटित किया गया है। जिससे साफ झलकता है कि महागठबंधन सरकार वैश्य समाज की हितेषी नहीं है। राज्य सरकार ने वैश्य समाज को मुख्यधारा में ना लाकर अलग-अलग कोड आवंटित कर उनपर कुठाराघात करने का काम किया है, जो सरासर बेमानी है। उन्होंने कहा कि कई वैश्य नेता वैश्य समाज के उप जातियों में अलग-अलग कोड आवंटित करने की मांग कर रहे हैं, जो गलत है, अगर उन्हें मांग करनी है तो वैश्य जाति के लिए एक कोड की मांग करनी चाहिए। प्रो़. गुप्ता ने कहा कि राज सरकार ने जातीय गणना में विभिन्न जातियों के दिए एक से 215 कोड आवंटित किए हैं, जिसमें 122 नंबर कोड में बनिया के कुछ जातियों को एक कोड में लाने का काम किया है जबकि वैश्य की उपजातियां को अन्य कोड आवंटित किए गए हैं। बिहार सरकार ने जातीय गणना में वैश्य जाति का जो कोड निर्धारित किया है, उसमें वैश्य की कई उपजातियां हैं, लेकिन उन्हें अलग कोड निर्धारित किया गया है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग किया है कि बनिया (वैश्य) जाति के सभी उप जातियों को 122 कोड में ही लाया जाए, जिससे उनकी आबादी झलकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.