ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिजली कंपनी के शुभंकर ‘बिजली दीदी’ और ‘वोल्टेज भैया’ को दिल्ली में मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार

‘सोशल मीडिया के सबसे अभिनव उपयोग’ श्रेणी में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए यह अवार्ड हासिल किया

पटना। बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) के दो लोकप्रिय शुभंकर- ‘बिजली दीदी’ और ‘वोल्टेज भैया’- ने दिल्ली में प्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज फॉर मीडिया इंडिया पीआर एंड कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस अवार्ड 2022’ (आईपीआरसीसीए) जीता। दोनों शुभंकरों ने ‘सोशल मीडिया के सबसे अभिनव उपयोग’ श्रेणी में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए यह अवार्ड हासिल किया। बीएसएचपीसीएल के सोशल मीडिया हैंडल्स का प्रबंधन करने वाली जनसंपर्क एजेंसी ग्रेमैटर्स कम्युनिकेशंस ने इन शुभंकरों को डिजाइन किया है। नई दिल्ली में शुक्रवार देर शाम आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बिजली कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल्स का प्रबंधन करने वाली एजेंसी ने यह पुरस्कार हासिल किया। बिजली कंपनी द्वारा दोनों शुभंकरों की मदद से विशेष अभियान चला कर बिहार के विद्युत उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। पुरस्कार के चयनकर्ताओं ने इस अभियान को संचार और जनसंपर्क के प्रभावी प्रबंधन की दिशा में बेहतरीन एवं अभिनव प्रयोग माना। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 से दिया जा रहा ‘आईपीआरसीसीए अवार्ड्स’ विभिन्न संस्थाओं, कॉरपोरेट घरानों और संचार क्षेत्र के पेशेवरों को एक छत के नीचे लाने वाला देश का एक बेहद प्रतिष्ठित कार्यक्रम है। बीएसपीएचसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक संजीव हंस ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने पर इससे जुड़ी टीम को बधाई देते हुए कहा, ”बधाई हो टीम। वहीं बीएसपीएचसीएल वरिष्ठ प्रोटोकॉल अधिकारी ख्वाजा जमाल और सोशल मीडिया एजेंसी, इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करने और विद्युत उपभोक्ताओं के साथ प्रभावशाली संचार के लिए। संजीव हंस ने कहा, “बदलते समय के साथ, हम शिकायतों को हल करने, स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जुड़े मिथकों को दूर करने और उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न टूल्स का लाभ उठा रहे हैं। इस दिशा में, हमने दो अभिनव शुभंकर बनाये हैं- ‘बिजली दीदी’ और ‘वोल्टेज भैया’- जो विभिन्न हितधारकों के साथ प्रभावी तरीके से संवाद करते हैं। ये शुभंकर बिजली उपभोक्ताओं से जुड़ने के लिए बिहार की क्षेत्रीय भाषाओं का भी उपयोग करते हैं। वरिष्ठ प्रोटोकॉल अधिकारी ख्वाजा जमाल ने प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने पर टीम को बधाई देते हुए कहा, “सोशल मीडिया एजेंसी के साथ हमारी साझेदारी ने हमें उपभोक्ताओं के साथ अपने संदेशों को संप्रेषित करने में काफी मदद की है। हमने सोशल मीडिया के माध्यम से स्मार्ट प्रीपेड मीटर के बारे में फैले मिथकों को प्रभावी ढंग से दूर किया है, बीएसपीएचसीएल की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया है, उपभोक्ताओं को बिजली की निर्बाध आपूर्ति, रखरखाव और राजस्व संग्रह ड्राइव जैसे कार्यों के बारे में सूचित कर उनका सहयोग हासिल किया है। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से बिहार के 18.3 मिलियन बिजली उपभोक्ताओं को अच्छी सेवाएं प्रदान करने में तत्परता से जुटी बीएसपीएचसीएल टीम का मनोबल बढ़ा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.