डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया ने वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे पर लॉन्च किया अपनी तरह का पहला हेल्थ एवं हाइजीन पॉडकास्ट
पटना। वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे के मौके पर, दुनिया की अग्रणी कंज्यूमर हेल्थ एवं हाइजीन कंपनी रेकिट ने अपने प्रमुख कैम्पेन ’डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ के तहत भारत का पहला पब्लिक हेल्थ एवं हाइजीन केंद्रित पॉडकास्ट ‘बनेगा स्वस्थ इंडिया – स्वास्थ्य मंत्र ’ लॉन्च किया है। पॉडकास्ट का प्रमुख उद्देश्य युवा दर्शकों को इस अभियान में शामिल करना और सेहत से जुड़ी अच्छी आदतों को विकसित करने के महत्व के संदेश को आम लोगों तक फैलाना है। यह पॉडकास्ट दर्शकों के लिए स्पॉटिफाई, एप्पल पॉडकास्ट, गूगल पॉडकास्ट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध है। डेटॉल बीएसआई स्कूल हाइजीन करिकुलम के विस्तार के तहत, इस उत्सव के दौरान बच्चों के लिए अंग्रेजी और हिंदी भाषा में 3-वॉल्यूम की हाइजीन DIY वर्कबुक का भी अनावरण किया गया। वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे 2023 की थीम, ’मिलकर तेजी से काम करें। जीवन बचाएं – अपने हाथ साफ करें’ है। इस बार की थीम के तहत, डेटॉल बीएसआई अपनी इस खास पहल के साथ उपभोक्ताओं को यह बताना चाहता है कि केवल ’स्वच्छ भारत ही स्वस्थ भारत हो सकता है।’ आज की मिलेनियल और Gen Z पीढ़ी नए जमाने के प्लेटफॉर्म से जानकारियां प्राप्त करती है। इसे ध्यान में रखते हुए, मिलेनियल और Gen Z पीढ़ी को अपने साथ जोड़ने और सेहत के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए, बनेगा स्वस्थ इंडिया – स्वास्थ्य मंत्र पॉडकास्ट स्वच्छता और टिकाऊ जीवन पर जोर देता है, इसी के साथ ही हाथ धोने जैसी सेहत से जुड़ी अच्छी आदतों को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने की जरूरत पर प्रकाश डाल रहा है। बच्चे बीमारी के दिनों में भी पर्सनल हाइजीन के साथ घर, स्कूल, पड़ोस और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, इसके लिए उन्हें प्रेरित करने के उद्देश्य से 3 वॉल्यूम में एक आकर्षक और सूचनात्मक DIY वर्कबुक तैयार की गई है। यहां बच्चे हाइजीन की अच्छी आदतों को अपनाने की शपथ लेंगे। सभी 3 DIY वर्कबुक को खत्म करने पर, उन्हें स्वच्छता चौंपियन के रूप में सम्मानित किया जाएगा। इसी के साथ ही उन्हें एक बैज प्राप्त होगा।