ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजद-जदयू को ज्यादा खुश होने की आवश्यकता नहीं

• 2013 और 2018 में कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में विधानसभा में कांग्रेस की जीत के बावजूद लोकसभा में हार गई

पटना: भाजपा सांसद और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में जहाँ कांग्रेस को सफलता मिली वहीं उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से अधिकांश निकायों में चुनाव जीत रही है। इन परिणामों से विपक्ष को इतराने की जरूरत नहीं है कर्नाटक के चुनाव परिणामों का 2024 लोकसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 2013 में कर्नाटक और 2018 में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की,परंतु कुछ माह बाद हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो गया और भाजपा इन सभी राज्यों में प्रचंड बहुमत से जीत कर आयी। कांग्रेस कर्नाटक में जीत गई परंतु पंजाब के उप-चुनाव और उत्तर प्रदेश के नगर निकाय में बुरी तरह से हार गई। इसलिए जदयू-राजद को ज्यादा खुश होने की आवश्यकता नहीं है। 2024 का लोकसभा चुनाव देश के प्रधानमंत्री का चुनाव होगा जिसमें देश कोई गलती नहीं करेगा और नरेंद्र मोदी को ही तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.