ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

परिवारवाद पर बोले लालू- मोदी और नीतीश की फैमिली राजनीति में नहीं.. तो इसमें हमारी क्या गलती

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से परिवारवाद को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला है, तब से तमाम पार्टियों के बयान सामने आ रहे हैं। आरजेडी सुप्रीमो ने पीएम मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के परिवारवाद पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लालू यादव ने कहा कि अगर मोदी को कोई संतान नहीं है और नीतीश कुमार का बेटा राजनीति करने के काबिल नहीं है, तो इसमें हमारी क्या गलती है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को कोई संतान नहीं है और नीतीश कुमार को एक संतान है, लेकिन वो तो राजनीति के लायक ही नहीं है, इसमें हम क्या कर सकते हैं। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समाजवादी और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को परिवारवादी नेता बताया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि परिवारवाद लोकतंत्र के लिए खतरा है। उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासत में जबरदस्त सियासी बवाल मचा है और निशाने पर विशेष रूप से लालू यादव का परिवार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंटरव्यू में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की। राजनीति में परिवारवाद से जुड़े एक सवाल का जवाब में पीएम मोदी ने समाजवादी नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि लोहिया जी का परिवार कहीं नजर आता है क्या?, जॉर्ज फर्नांडिस का परिवार कहीं नजर आता है क्या?, इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वे भी एक समाजवादी नेता हैं, इनका परिवार कभी राजनीतिक मंचों पर नजर नहीं आया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.