ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिलाधिकारी ने जल जीवन हरियाली की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की

अरवल ! जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जल जीवन हरियाली के तहत सार्वजनिक कुंओं का जीर्णोद्वार किया जाना है। इसके तहत कुल 402 कार्य योजना प्रारम्भ की गई जिसमें 323 कार्य योजना पूर्ण हो गई है तथा 79 लंबित है। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी एवं तकनीकी सहायक को निदेशित किया गया कि लंबित मामले 15 जून 2023 तक पूर्ण करा लें कार्य में कोताही बरतने पर संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। साथ ही यह भी सुनिश्चत करना है कि कुंओं की जीर्णोद्धार के क्रम में उसकी आंतरिक सफाई अच्छी तरह की जाय ताकि जल संग्रहण की क्षमता में वृद्धि की जा सके। जल जीवन हरियाली योजना के अंतर्गत कुओं के किनारे सोख्ता का भी निर्माण कराया जाना है। इस क्रम में कुल 173 कार्य योजना प्रारम्भ की गई, जिसमें 105 कार्य योजना पूर्ण की जा चुकी है तथा शेष 68 लंबित है। जिला पदाधिकारी द्वारा लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। सोख्ता के निर्माण के क्रम में प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि वे विभाग द्वारा निर्धारित नक्शा एवं प्राक्कलन के अनुरूप ही काम कराना सुनिश्चित करें। सोख्ता निर्माण एवं कुओं के जीर्णोद्वार की योजनाओं को लक्ष्य के अनुरूप ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड कराने का निदेश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री रविन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजीव रौशन, पंचायत राज पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार, सभी प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी के साथ तकनीकी सहायक एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.