ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया संगठन विस्तार

4 उपाध्यक्ष, 6 मंत्री, 2 महामंत्री समेत 20 सदस्यों की घोषणा

खगौल। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमन चंद्रवंशी ने संगठन विस्तार करते हुए बुधवार को 20 नामों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया की अनुमति से मंडल अध्यक्ष ने संगठन का विस्तार करते हुए 4 उपाध्यक्ष,6 मंत्री,2 महामंत्री समेत 20 नामों की घोषणा की। नगर इकाई में सरोज चंद्रवंशी एवं गुड्डू कुमार को महामंत्री बनाया गया है।जबकि 4 उपाध्यक्ष में वार्ड पार्षद श्रीमती जूली साहा, श्रीमती प्रीति शर्मा, ऋषि राज, अजनीश प्रभाकर उर्फ बुल्लू को जिम्मेवारी सौंपी गई है। मंत्री के रूप में श्रीमती सोनी सिन्हा, वार्ड पार्षद महेंद्र कुमार सिंह, गोल्डन राय, कैलाश प्रसाद, सरोज उपाध्याय, संजीत कुमार गुप्ता का मनोनयन किया गया है। मंडल अध्यक्ष ने नगर के चार मोर्चा अध्यक्षों के भी नामों की घोषणा की।अनुसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष राजू पासवान,अति पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में वार्ड पार्षद श्रीमती इंदु देवी,युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में संजय कुमार और महिला मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में श्रीमती अर्चना मेहता के नाम की घोषणा की गई है। इसके अलावे युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में विशाल कुमार,आई टी सेल प्रभारी के रूप में प्रशांत कुमार वहीं मीडिया प्रभारी के रूप में रंजीत सिन्हा के नाम की घोषणा करते हुए उनको संगठन में जगह दिया गया है। अध्यक्ष ने मंडल कमिटी में कइयों पर भरोसा रखते हुए पिछली कमिटी में शामिल लोगों को भी इस बार की कमिटी में शामिल किया है।जबकि कई वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि हम मजबूती से पार्टी संगठन के साथ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.