ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पर्यावरण संरक्षण पर पेंटिंग प्रतियोगिता

पटना। विश्व युवक केंद्र दिल्ली एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन पटना के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत गोविंदपुर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ो की संख्या में लोगो ने भाग लिया। फाउंडेशन के सचिव गोपी कुमार ने बताया कि पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत सेमिनार, रैली, पौधारोपण, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। छात्र छात्राओं ने चित्र के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि जनसंख्या बृद्धि का सबसे बुरा प्रभाव पर्यावरण पर ही पड़ता है। जहाँ किसी जमाने मे बागों से गुलजार गुलजारबाग हुआ करता था वहाँ हम एशिया का सबसे बड़ा कॉलोनी कंकड़बाग बना दिया। सीमेंट और मार्वल टाइल्स हमारे स्टेटस सिंबल बन गया जिससे पहाड़ को हम प्रति दिन नष्ट कर रहे है। भूगर्भीय जक का स्तर नीचे जा रहा है । गंगा के बालू खनन से गंगा सूखने के कगार पर पहुँच चुकी है। गंगा कि अविरलता और निर्मलता पर संकट है। महानगरों के नाले और उद्योगों के प्रदूषित जल गंगा में छोड़ा जा रहा है। विकास के नाम पर बेतहासा पेड़ काटे जा रहे है जिससे वायु प्रदूषण एक गम्भीर समस्या बनकर सामने खड़ा। बिहार में मात्र 22 प्रतिशत वन क्षेत्र है। उन्होंने लोगो से अपील किया कि अधिक से अधिक पेड़ लगाये। पुराने पेड़ो को बचाने की जरूरत है। धरती की हरियाली में ही जीवन की खुशहाली है। मौके पर बिहार एटीएस के सदस्य राखी कुमारी, नेहरू युवा केन्द्र पटना के एनवाईवी रवि प्रकाश, अंजली कुमारी,  प्रीति कुमारी,पार्वती कुमारी, राधिका कुमारी समेत काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.