ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Y20 कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत वाक फोर पीस

स्वास्थ्य,कुशलता एवं खेल:युवाओं के लिए एजेंडा

पटना। ब्रह्माकुमारीज के युवा प्रभाग ने केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय के साथ मिलकर पूरे भारत में स्वास्थ्य,भलाई और खेल एजेंडा फॉर यूथ इस थीम के तहत Y20 कार्यक्रम श्रृंखला आयोजित की है।जिसमें एक साथ पूरे भारत भर में *युवा शांति पदयात्राका आयोजन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक दिनांक 11 जून,रविवार को आयोजित किया गया।ब्रह्माकुमारीज पटना सब जोन मुख्यालय कंकरबाग द्वारा *युवा शांति पदयात्राको नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नेता प्रतिपक्ष ने यात्रा को शुमकामना देते हुए कहा कि-ये यात्रा भारत को विश्व गुरु बनाने के सपने को साकार करेगा,युवा जब जग जायेगा,तब स्वर्ग धरा पर आयेगा। यह यात्रा गाँधी मैदान से होते हुए कारगिल चौक, बाकरगंज, नाला रोड, दिनकर गोलम्बर, राजेन्द्रनगर, गायत्री मंदिर, पाटलिपुत्रा खेल परिसर होते हुए स्थानीय ब्रह्माकुमारीज सेवाकेन्द्र पहुँची।जहाँ सभी पदयात्री को नाश्ता एवं लस्सी दिया गया। सेवाकेन्द्र संचालिका बीके संगीता बहन ने युवा शांति पदयात्रा का लक्ष्य और उद्देश्य बताते साकारात्मक जीवन जीने का संदेश दिया। सभी युवा पदयात्री को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में 200 युवा सहित कुल 300 लोगों ने हिस्सा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.