ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नारी सुरक्षा को सशक्त करेगा रक्षक : प्रो प्रवीण

पटना। एएन कॉलेज के छात्रों की ओर ये नारी सुरक्षा को सशक्त करने के उद्देश्य से बनाया गया एंड्राइड एप्पलीकेशन ‘रक्षक’ गूगल प्ले स्टोर में आते ही छा गया है। एप्प की सफलता का जश्न सोमवार को एएन कॉलेज के बीसीए विभाग में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. प्रवीण कुमार द्वारा केक काटकर मनाया गया। केक काटने के बाद उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के छात्रों द्वारा बनाया गया यह एप्प नारी सुरक्षा को और भी सशक्त करेगा। उन्होंने छात्रों को भविष्य मे इसी प्रकार से सफलताएं अर्जित करने के लिए अपनी शुभकामनाएँ दी। वहीं मौके पर उपस्थित बीसीए के प्रोफेसर-इन-चार्ज डॉ मनीष कुमार ने छात्रों को अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमारे छात्रों द्वारा बताया गया यह एप्प महाविद्यालय के लिए वास्तव मे गर्व की बात है। वहीं विभाग के प्राध्यापक श्री सुनील कुमार ने बताया कि इस एप्पलीकेशन के माध्यम से तेजी से बढ़ रही अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। साथ ही गुगल प्ले स्टोर पर उपयोगकतार्ओं ने इस एप्प की सार्थकता को देखते हुए अब तक 4.9 की रेटिंग दी है। गौरतलब हो कि रक्षक एप्प का निर्माण एएन कोलेज की बीसीए तृतीय वर्ष के छात्र आदर्श कुमार, अवनीश सत्यम, ऋषभ आनंद, निशांत कुमार तथा सुशांत कुमार ने मिलकर बीसीए विभाग के प्राध्यापक सुनील कुमार एवं प्रमोद कुमार सिंह की निगरानी में किया है। मौके पर महाविद्यालय के बर्सर प्रो अनिल कुमार सिंह, बीसीए विभाग के पुष्कर सिन्हा, मनोज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.