ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक सीट पर चुनाव नहीं लडेगा हम : मांझी

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने लोकसभा चुनाव लड़ने के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। नीतीश कुमार से भाव न मिलते देख उन्होंने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में उचित हिस्सेदारी न मिलते देख अब सीधे यू टर्न ले लिया है। पहले जीतनराम मांझी लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए पांच सीट पर दावा कर रहे थे। लेकिन अब यह कहने लगे हैं उनकी पार्टी एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी। मांझी का यह बयान कहीं न कहीं उनके असंतोष की तरफ इशारा करता है। उन्होंने साफ साफ कह दिया है की अब उनकी पार्टी बिहार के एक सीट पर भी चुनाव नहीं लड़ने जा रही है। मांझी ने कहा की आप जो समझ सकते हैं समझे। वहीँ 23 जून को आयोजित विपक्षी दलों की बैठक पर कहा कि अब विपक्ष के लोग एकजुट हो रहे हैं। हालाँकि बैठक में आमंत्रित नहीं किये जाने पर मांझी ने कहा की हम क्या हैं, हमें लोग क्या समझते हैं। इससे हमें मतलब नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.