ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दलित समाज के घर पर बुलडोजर चलाना दुखद : रालोजद

पटना। अरवल जिला के वलीदाद ग्राम पंचायत में सरकारी प्रोजेक्ट बनाने के लिए गरीब अनुसूचित समाज के लोगों के घरों को बुलडोजर से अवैध तरीके से ढहा देने के कृत्य की राष्ट्रीय लोक जनता दल कड़े शब्दों में आलोचना करती है। पार्टी ने स्थानीय सर्कल आफिसर अजमल अंसारी पर मनमाने ढंग से दर्जनों घरों को गिराने का आरोप लगाया। रालोजद ने राज्य सरकार से इस मामले में जिला प्रशासन को तुरंत ही हस्तक्षेप करने का निर्देश देने की मांग की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चौधरी पटेल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच दल भेजने का फैसला किया है। इस जांच दल में प्रदेश उपाध्यक्ष राधे श्याम कुशवाहा, प्रदेश महासचिव अशोक वर्मा, प्रदेश महासचिव पप्पू वर्मा और अरवल जिला अध्यक्ष राम अयोध्या कुशवाहा शामिल रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.