ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आंसर सीट और ओएमआर की कार्बन कॉपी जारी करे आयोग

पटना। बीएसएससी सीजीएल 3 परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। लेकिन रिजल्ट जारी होने के बाद से ही छात्र नेता दिलीप कुमार ने रिजल्ट में पारदर्शिता नहीं बरतने और धांधली करने का आरोप लगाया है। दिलीप कुमार का कहना है कि आयोग को क्वेश्चन का आंसर, ओएमआर की कार्बन कॉपी, किस अभ्यर्थी को कितने अंक आए यह सब जारी करना चाहिए। उन्होंने आगे यह भी कहा है कि अगर अगले 1 हफ्ते के भीतर आयोग इसे जारी नहीं करता है तो एक बड़ा आंदोलन करेंगे। दिलीप कुमार ने कहा कि करीब 9 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी को जानने का यह हक है कितना अंक आया है। लेकिन जब तक आयोग द्वारा इसमें पारदर्शिता नहीं आएगा तब तक आयोग पर उंगली उठाते रहेंगे। बिहार कर्मचारी चयन आयोग यानी बीएससीसी ने 23 दिसंबर को प्रथम पाली में आयोजित द्वितीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दी गई थी। ऐसा इस लिए हुआ था क्योंकि 23 दिसंबर को प्रथम पाली में हुई परीक्षा का प्रश्नपत्र इंटरनेट पर सुबह 10 बजकर 53 मिनट पर प्रसारित होने लगा था। जिसके बाद आयोग की तरफ से एक अधिसूचना जारी कर परीक्षा रद्द की गई थी। जिसमें यह कहा गया था कि पहली पाली की परीक्षा 5 मार्च 2023 को दुबारा आयोजित की जाएगी। बता दें कि 23 दिसंबर को बीएसएससी तृतीय स्नातक परीक्षा का पहली शिफ्ट सुबह 10.15 से 12.15 बजे तक था। यह पेपर सवा 11 बजे बाहर में मिला था। छात्र नेता दिलीप कुमार ने सबसे पहले यह बात बतायी थी। जिसके बाद मीडिया में खबर चली थी कि प्रश्नपत्र लीक हो गया है और उसी दिन आयोग ने इसे माना था और पहली पाली की परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया था। आयोग ने नोटिस जारी कर बताया है कि प्रथम पाली में जो परीक्षा रद्द कर दी गई थी, उसे अब दोबारा 5 मार्च 2023 को आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार बीएसएससी की आॅफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस नोटिस को डाउनलोड कर सकते हैं और तमाम तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.