ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बीजेपी नहीं चाहती कि दरभंगा में नए एम्स का निर्माण हो : बिनय

पटना। जदयू प्रदेश प्रवक्ता और विधायक बिनय चौधरी ने दरभंगा एम्स के निर्माण को लेकर बीजेपी के खिलाफ अड़ंगा लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि असलियत यह है कि केंद्र की बीजेपी सरकार जान बूझकर दरभंगा में एम्स का निर्माण नहीं कराना चाह रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के प्रस्ताव के बाद दरभंगा में एम्स के निर्माण को मंजूरी दी और इसके लिए 189 एकड़ जमीन का भी आवंटन किया। उन्होंने कहा कि जिस जमीन को लेकर बीजेपी सवाल उठा रही है उस जमीन के विकास का काम भी राज्य सरकार अपने खर्च पर करा रही है। प्रदेश प्रवक्ता और विधायक श्री बिनय चौधरी ने कहा कि किसी भी ।प्प्डै निर्माण के लिए पहली शर्त ग्रीन फिल्ड एरिया होती है और शोभन में आवंटित जमीन इस पात्रता को पूरा करती है। उन्होंने कहा कि जिस शोभन में प्रस्तावित एम्स के लिए राज्य सरकार ने जमीन का आवंटन किया है वो फोरलेन के पास है, साथ ही उसके करीब से दरभंगा-आमस रोड गुजर रही है। श्री बिनय चौधरी ने कहा कि आवंटित जगह हवाई अड्डे के पास है जिससे मरीजों और डॉक्टरों को अस्पताल आने और जाने में सुगमता होगी। उन्होंकहा कि बीजेपी की शुरू से ही मंशा दरभंगा में प्रस्तावित एम्स के निर्माण के खिलाफ थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के सांसदों ने डीएमसीएच परिसर में एमस का निर्माण हो इसको लेकर धरना दिया था लेकिन अगर उस परिसर में एम्स का निर्माण होता तो उससे डीएमसीएच का अस्तित्व खत्म हो जाता। इसलिए काफी सोच समझकर राज्य सरकार ने जिले के शोभन में एम्स के निर्माण की स्वीकृति दी है। श्री चौधरी ने कहा कि जब खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा में एम्स के निर्माण को लेकर मुहर लगायी थी तो बीजेपी का इस निर्माण का विरोध करना संघीय ढांचे का अपमान तो है ही साथ ही ये मिथिलांचल के लोगों का भी घोर अपमान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.