ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार सरकार का दलित विरोधी चेहरा बेनकाब : रालोजपा

पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष महागठबंधन सरकार में एससी -एसटी कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन के इस्तीफे का स्वागत करते हुए कहा कि संतोष कुमार सुमन के इस्तीफे से बिहार सरकार का दलित विरोधी चेहरा राज्य की जनता की सामने उजागर हो गया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पहले भी जदयू के लोगदलित नेताओं को अपमानित करते रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री हिन्दुस्तामी आवाम मोर्चा सेकुलर के संस्थापक जीतन राम मांझी को भी अपने स्वार्थ सिद्धी के लिए अपमानित करके मुख्यमंत्री के कुर्सी से हटाया था और जब नीतीश कुमार पिछले कई दिनों से जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष कुमार सुमन को प्रताड़ित कर रहे थे। उनकी पार्टी को जनता दल यूनाईटेड में विलय करने के लिए दवाब बना रहे थे। यहां तक की संतोष कुमार सुमन का एक अहम विभाग भी उनसे छीन लिया गया था दलित वर्ग से आने के कारण जीतन राम मांझी और उनके पुत्र को लगातार अपमान का घूँट पीना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार में महागठबंधन का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा और विपक्षी एकता का मंसूबा चकनाचूर होगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.