ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

15 को भाजपा के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोलेगा महागठबंधन : उमेश

पटना। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी के सभी सांसद, विधायक, विधानपार्षद, प्रमंडल प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशिगण अपने-अपने क्षेत्र में डटकर आगामी 15 जून को प्रखंड स्तर पर आयोजित धरना-प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा केंद्र की सरकार जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भूल चुकी है, सरकार का पूरा तंत्र प्रधानमंत्री मोदी जी के गुणगान करने में व्यस्त और मस्त हुआ पड़ा है। इन्हें देश के जनता की चीखपुकार सुनाई नहीं दे रही है। कमदतोड़ महंगाई से गरीब जनता बेहाल है। मोदी जी ने गरीबी खत्म करने का वादा किया था लेकिन आज इनकी सरकार गरीबों को ही खत्म करने पर तुली हुई है। हम सभी इस बात से भी अवगत हैं कि वैश्विक भुखमरी सुचनांक में भारत की स्थिति निरंतर खराब होती दिख रही है। उन्होंने कहा कि खाने-पीने की वस्तुओं पर भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा बेतहासा टैक्स लगाकर गरीबों के पॉकेट पर डाका डाला जा रहा है। आज पूरी दुनिया में सबसे महंगा गैस सिलेंडर हमारे देश में मिल रहा है। अंतरास्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट आने के बाद भी केंद्र सरकार पेट्रोल व डीजल के दामों को कम नहीं कर है। यह सरकार पूरी तरह से गरीब विरोधी नीतियों पर आगे बढ़ रही है। और सिर्फ़्जाति-धर्म के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश में जुटी हुई है। संविधान की बुनियाद पर मोदी सरकार द्वारा लगातार कुठाराघात किया जा रहा है। सत्ता के अहंकार में ये लोग देश को बबार्दी के मुहाने पर खड़े कर चुके हैं। भाजपा को इसका खामियाजा 2024 में भुगतान होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.