ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एम्स के लिए शोभन में गड्ढे वाली जमीन देने को सही नहीं ठहरायें नीतीश कुमार : सुशील मोदी

-एम्स-दरभंगा को सहरसा ले जाने के लिए जदयू सांसदों से क्यों दिलवाया गया ज्ञापन?

– अशोक पेपर मिल परिसर में एम्स के लिए जमीन देने की घोषणा किसके इशारे पर की गई थी?

-अब बिहार में भाजपा सरकार बनने पर ही जनता को मिलेगा दूसरा एम्स

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने दरभंगा एम्स के लिए डीएमसीएच परिसर के बजाय शोभन में जल जमाव वाली 151 एकड़ भूमि आवंटित करने के राज्य सरकार के फैसले पर कई सवाल उठाये।

उन्होंने इंजीनियर-मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या यह सही नहीं कि शोभन में आवंटित जमीन सड़क से 20 -30 फीट नीचे है और वहां जल जमाव होता है?

– क्या यह सही नहीं कि ऐसी गड्ढे वाले जमीन को भर कर ऊंचा करने ( कॉम्पैक्ट बनाने) के बाद भी वहां भवन निर्माण करना कठिन और असुरक्षित है?

मोदी ने कहा कि यदि दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल ( डीएमसीएच) व्यस्त क्षेत्र में होने के कारण एम्स बनाने के लिए उपयुक्त नहीं है, तो सरकार ने इसी परिसर में पहले 81एकड़ जमीन क्यों दी थी?

उन्होंने कहा कि सरकार को शोभन का आवंटन रद कर डीएमसीएच परिसर में ही एम्स के लिए 150 एकड़ भूमि देनी चाहिए।

उन्होंने पूछा कि 2000 करोड़ रुपये से बनने वाले एम्स-दरभंगा को सहरसा ले जाने के लिए नीतीश कुमार ने दिनेशचंद्र यादव सहित दो दर्जन जदयू सांसदों से केंद्र सरकार को ज्ञापन क्यों दिलवाया गया?

मोदी ने यह भी पूछा कि महागठबंधन सरकार बनने और स्वास्थ्य सहित कई विभाग तेजस्वी प्रसाद यादव को मिलने पर लालू प्रसाद के करीबी भोला यादव ने अशोक पेपर मिल (हायाघाट) के परिसर में एम्स के लिए जमीन देने की घोषणा किसके इशारे पर की थी? कौन चाहता था कि एम्स दरभंगा में नहीं बने?

उन्होंने कहा कि यदि नीतीश कुमार एम्स मुद्दे पर अपनी जिद और कुचक्र से बाज नहीं आते , तो अब बिहार में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर ही जनता को दूसरे एम्स की सौगात मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.