ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महंगाई पर काबू पाने में केंद्र सरकार विफल : भाकपा

पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि अब तो देश की जनता भी कहने लगी है कि केंद्र सरकार महंगाई पर काबू पाने में विफल साबित हो गयी। देश की प्रतिष्ठित संस्था सीएसडीएस और एक निजी टीवी चैनल ने एक सर्वे किया है। वह टीवी चैनल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पूंजीपति मित्र का है जिसके आंकड़े काफी चौकाने वाले हैं। भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि देश की जनता से महंगाई पर राय मांगी गई। सर्वे में 57 फीसदी लोगों ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई पर काबू पाने में विफल रही है। अच्छे दिनों पर लोगों से बातचीत की गई। 42 फीसदी लोगों ने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति में बदलाव नहीं हुआ जबकि 22 फीसदी लोगों ने कहा उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो गई। किसका विकास हुआ है, इस पर लोगों से राय ली गई। 36 फीसदी लोगों ने कहा कि सिर्फ अमीरों का विकास हुआ, जबकि 18 फीसदी लोगों ने कहा कि किसी का विकास नहीं हुआ है।भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि मोदी सरकार आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरफ विफल साबित हो गयी है। नौ वर्षों के कार्यकाल में अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। महंगाई आसमान छू रही है। नौ वर्षों में घरेलू गैस की कीमत 450 रुपये प्रति सिलेंडर से बढ़कर 1200 रुपये हो गया। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में काफी कमी के वाबजूद डीजल पेट्रोल की कीमत में बेतहासा बढ़ोतरी हुई है। आज अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.