ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रक्तदाताओं से रोगियों को मिलेगी राहत : सुबहानी

पटना। राजधानी के आईएएस भवन में विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने किया। विशिष्ठ अतिथि के तौर पर बिहार के डीजीपी आर. एस. भट्टी, सम्मानित अतिथि के रूप में हरजोत कौर बम्हरा आईपीएस विनय कुमार व मां वैष्णो देवी सेवा समिति के अध्यक्ष सरदार जगजीवन सिंह शामिल हुए। यह कार्यक्रम मां ब्लड सेंटर के सहयोग से किया गया है। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने रक्तदान किया। मौके पर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि ब्लड डोनेशन का काम बहुत ही पुण्य और पावन है, जिसके लिए हम लोग यहां एकत्रित हुए हैं। उन्होेंने वहां मौजूद ब्लड डोनर्स का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रक्तदाता के के सहयोग और यहां पर मौजूद सीनियर्स की प्रेरणा से यह ब्लड डोनेशन आगे बढ़ेगा और समाज में मानवता और रोगियों को इससे राहत मिलेगी। इस मौके पर सेवानिवृत आईएएस अधिकारी आरयू सिंह ने कहा कि जो भी अधिकारी गण इस रक्तदान शिविर के अवसर पर उपस्थित हुए हैं। रक्तदान एक बहुत ही महान कार्य है। क्योंकि इसी के वजह से रक्त बैंक में रक्त इक्कठा किया जाएगा। जैसे यहां पर मौजूद लोग उत्साह से रक्तदान कर रहे हैं। उसी उत्साह से जहां मातम मनाया जाता है वहां भी उत्साह मनाया जाएगा। क्योंकि मरीजों को इसका लाभ मिलेगा और उन्हें रक्तदान से जीवनदान मिलेगा। बता दे कि इस कार्यक्रम का आयोजन, आईएएस. आफिसर्स एसोसिएशन,आईपीएस. आफिसर्स एसोसिएशन, आईएएस आफिसर्स वाईव्स एसोसिएशन, आईपीएस आफिसर्स वाईव्स एसोसिएशन, बिहार द्वारा किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.