ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गंगा दूत रोकेंगे अवैध खनन

पटना। गंगा किनारे सफेद बालू और मिट्टी का अवैध खनन बदस्तूर जारी है। दिन के उजाले में खनन माफिया गंगा के डेल्टा का मैदान को बंजर बना रहा है कोई रोकने टोकने बाला नही है। प्रेम यूथ फाउंडेशन के गंगा दूतों ने गंगा को बचाने का संकल्प लिया है। फाउंडेशन के मुख्य स्वयंसेवक दिलीप कुमार ने बताया कि गंगा का जल स्तर इतना नीचे चला गया है कि लोग गंगा को पैदल चलकर आर पार हो रहे है। जिस रफ्तार से गंगा किनारे से मिट्टी और बालू का अवैध खनन हो रहा है वह दिन दूर नही है कि गंगा भी पुनपुन और फल्गु के तरह विलुप्त हो जायेगी। गंगा माई है इसे कमाई के जरिया न बनाये सरकार। उन्होंने लोगो से अपील किया है कि गंगा में पूजन सामग्री,मानव या पशु का शव प्रवाहित न करे। शहरों के नालों की पानी को खेत की ओर ले जाना होगा। गंगोत्री से गंगा का अमृत जल कानपुर पहुँचते ही जहर बन जाता है। पटना में तो गंगा का पानी नहाने लायक भी नही रहा। गंगा दूत लोगो को जागरूक करेगे साथ ही गंगा के सफाई भी कर रहे है। मौके पर विशाल कुमार,प्रदीप कुमार,हिरालाल समेत दर्जनों गंगा दूत उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.