ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीयू में 1100 सीटें अब भी हैं खाली

पटना। पटना विश्वविद्यालय के स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया 2023 अपने अंतिम दौर में है। अब तक नामांकन के लिए प्रसारित तीन मेरिट लिस्ट के माध्यम से लगभग 3400 छात्र-छात्राओं का नामांकन हो चुका है और अबभी लगभग 1100 सीट खाली है। छात्र पटना विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिशन से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इन बचे हुए सीटों पर नामांकन के लिए पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गिरीश कुमार चौधरी ने एडमिशन कमेटी की बैठक बुलाई थी। उस बैठक में तय किया गया कि खाली बचे हुए सीटों पर नामांकन के लिए वैसे आवेदक भर सकते है जो किसी कारणवश चॉइस फीलिंग नहीं कर पाए थे या अपने आवेदन में कास्ट कैटेगोरी या इंटरमीडिएटया प्लस 2 का मार्क्स परसेंटेज गलत भर देने के कारण नामांकन नहीं ले पाए। वैसे आवेदक अपने आवेदन में सुधार कर खाली बचे सीट के लिए फिर से चॉइस फील कर सकते हैं। साथ ही वैसे बच्चे जो नामांकन के लिए आवेदन नहीं दे पाए थे, उन्हें भी इन खाली बचे हुए सीटों के लिए नामांकन का मौका दिया जाएगा। वैसे आवेदक जिनका नामांकन किसी कारणवश नहीं हो सका है, वे 6 और 7 जुलाई 2023 तक विश्वविद्यालय द्वारा खोले जाने वाले पोर्टल पर नामांकन कर सकते हैं। साथ ही नए बच्चों के लिए भी आवेदन भरने के लिए पोर्टल 6 और 7 जुलाई को खुला रहेगा। जिन छात्रों का नामांकन नहीं हुआ है वह इन दो दिनों में चॉइस फीलिंग करेंगे। मेरिट लिस्ट 9 जुलाई 2023 को पटना विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उस मेरिट लिस्ट के अनुसार छात्रों को 11 और 12 जुलाई को अलॉटेड कॉलेज में एडमिशन लेना होगा। इस मेरिट लिस्ट के अनुसार नामांकन होने के बाद भी यदि सीट खाली रह जायेगी तो फिर कॉलेज के प्राचार्य को खाली बचे सीटों का ब्यौरा दिया जाएगा और उन्हें स्पॉट राउंड एडमिशन लेने के लिए अधिकृत किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.