ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हवाई हमला से हिफाजत की जानकारी दी गई आपदा मित्रों को

पटना। युद्ध के समय हवाई हमला के दरमियान आम जनों के जान माल की क्षति रोकने के उपाय सीख रहे हैं आपदा मित्र। घायलों की मदद एवं ब्लैकआउट की जानकारी दी उन्हें दी जा रही है। नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय के प्रायोजकत्व में बिहटा स्थित आनंदपुर के नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान में 2 जुलाई से प्रारंभ हुआ पूर्वी चंपारण के 100 आपदा मित्रों का यह प्रशिक्षण 14 जुलाई तक चलेगा। इस प्रशिक्षण के नौवें दिन नागरिक सुरक्षा कोर पटना के चीफ वार्डन सह महानिदेशालय के वरीय प्रशिक्षक विजय कुमार सिंह उर्फ श्याम नाथ सिंह ने आपदा मित्रों को हवाई हमला से हिफाजत तथा हवाई हमला चेतावनी प्रणाली से अवगत कराया। उन्हें घायलों की मदद करना, बंकर, ब्लैक आउट के साथ ही विभिन्न प्रकार की सिग्नल की जानकारी दी गई।
एसडीआरएफ के रिटायर्ड इंस्पेक्टर एवं नागरिक सुरक्षा के प्रशिक्षक के डी यादव तथा प्रशिक्षक संतोष कुमार ने आपदा मित्रों को जल जीवन हरियाली की जानकारी दी। प्रशिक्षक रमन कुमार ने सी पी आर का प्रायोगिक अभ्यास कराया। प्रशिक्षक दिनेश कुमार ,सूरज कुमार सिन्हा, अजीत कुमार इत्यादि ने भी आपदा से मुकाबले के लिए विभिन्न गुर बताए। एसडीआरएफ की रिटारडेड ईस्पेक्टर एवं नागरिक सुरक्षा के प्रशिक्षक गणेश ओझा को इस प्रशिक्षण का प्रभारी बनाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.