ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विधानसभा घेराव करने जा रहे किसान सलाहकारों पर लाठीचार्ज, कई घायल

जनसेवक पद पर समायोजन होने तक जारी रहेगा आंदोलन : राजाराम

पटना। राजधानी पटना में बुधवार की सुबह पुलिस ने जनसेवक पद पर समायोजन की मांग कर रहे किसान सलाहकारों पर लाठीचार्ज किया और किसान सलाहकार संघ के अध्यक्ष राजाराम सिंह सहित करीब 50 नेताओं को गिरफ्तार किया। इस दौरान आर ब्लॉक पर पुलिस ने महिला पुरुष किसान सलाहकारों को सड़क पर गिरा-गिराकर लाठियां बरसाईं। इसके बाद सभी को वहां से लाठियां बरसाते हुए खदेड़ा। इस दौरान पुरुष पुलिस कर्मी महिला किसान सलाहकारों पर लाठी चलाते भी दिखे। लाठीचार्ज में कोई लोग घायल हुए हैंइनमें से एक किसान सलाहकार अजय सिंह का पैर भी टूटा है। प्रदर्शन के दौरान कई महिला किसान सलाहकारों को भी चोटें आई हैं। इस संबंध में पटना के एसडीएम सदर श्रीकांत कुंडलीक खांडेकर ने कहा कि शुरूआत में हल्का-फुल्का बल प्रयोग किया गया है। उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए हमने पहले उन्हें समझाने की कोशिश की। सभी से अपील थी कि आप लोगे गर्दनीबाग धरना स्थल चले जाएं, लेकिन जब वह नहीं माने तो उन पर हमें हल्का-फुल्का बल प्रयोग करना पड़ा। किसान सलाहकारों को अपनी बात रखने का पूरा मौका भी दिया गया, लेकिन वह फिर भी नहीं माने इस वजह से हमें बल प्रयोग करना पड़ा और कुछ गिरफ्तारियां भी की गई हैं, क्योंकि उन लोगों ने धारा 144 की अवहेलना की है।। इस संबंध में किसान सलाहकार संघ के अध्यक्ष राजाराम सिंह ने बताया कि उनका आंदोलन 05 जून से जारी है। बुधवार को पटना के आर ब्लॉक के पास हजारों किसान सलाहकार अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। वे लोग जनसेवक के पद पर समायोजित करने की मांग को लेकर सभी विधानसभा घेराव करने निकले थे। पुलिस ने सभी को लौटने के लिए कहा, लेकिन वो नहीं माने और आगे बढ़ने लगे। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। राजाराम सिंह ने कहा कि पिछले 13 साल से बिहार सरकार हम लोगों को ठगने का काम कर रही है। हम लोगों को जनसेवक का दर्जा दिया जाए। अपनी मांग को लेकर हम विधानसभा घेराव के लिए निकले हैं। उन्होंने सरकार से अपील है कि उनलोगों की मांग को गंभीरता से ले। हम लोगों ने पहले भी कई बार सरकार ने अपनी मांगों को पूरा करने की अपील की है, लेकिन सरकार ने अब तक इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किसान सलाहकारों को कोतवाली थाने में रखा गया और किसान सलाहकार दिनभर थाने में भूखे रहे। उन्होंने कहा कि जबतक किसान सलाहकारों को जनसेवक के पद पर समायोजन नहीं होता तबतक आंदोलन जारी रहेगा। बतातें चलें कि बिहार में पंचायत स्तर पर 8 हजार 463 किसान सलाहकार का पद स्वीकृत हैं, लेकिन नियुक्त छह हजार के आसपास है। इनकी नियुक्ति 13 साल पहले हुई थी। शुरूआत में इनका वेतन ढाई हजार रुपए था, लेकिन बाद में बढ़कर 13 हजार रुपए हो गया। इस मौके पर पंकज सिंह, विजय गिरी, अमन कुमार, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, रंजन कुमार गौतम, राजेश कुमार, अमृता कुमारी, जूली कुमारी, बबीता कुमारी, अमृता भारती, ममता झा, विजय झा, दुर्गाशंकर झा, अजय कुमार तिवारी, विपिन बिहारी,दिलीप कुमार, इम्तेयाज आलम,जईम अख्तर, पिंटू पासवान, सुशील सिंह सहित कई किसान सलाहकारों ने धरना स्थल पर संबोधित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.