ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ईडी की कार्रवाई के बाद तेजस्वी बतायें, करोड़ों की सम्पत्ति के मालिक कैसे बने : सुशील कुमार मोदी

– नौकरी के बदले जमीन मामले में मुख्यमंत्री मांगें बिंदुवार जवाब, चुप्पी तोड़ें

– ईडी की कार्रवाई का विरोध राजनीतिक, जदयू इससे खुश

पटना । पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि रेलवे की नौकरी के बदले जमीन मामले में सम्पत्ति जब्त करने की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि आखिर वे लगभग 100 करोड़ की सम्पत्ति के मालिक कैसे बने?  मोदी ने कहा कि इस मामले में चुप्पी साधने के बजाय नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव से बिंदुवार जवाब मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कालोनी वाला करोड़ों रुपये का बंगला ( डी-1088) एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का रजिस्टर्ड आफिस था। तेजस्वी यादव मात्र 4 लाख रुपये में इस कंपनी और उसके कार्यालय भवन के मालिक बन गए। मोदी ने कहा कि इसी कंपनी (एबी एक्सपोर्ट) के माध्यम से रेलवे में नौकरी पाने के लिए लिखवायी गई जमीन का मालिकाना हक लालू परिवार के सदस्यों को मिला। उन्होंने कहा कि जदयू लालू परिवार पर ईडी और सीबीआई की कार्रवाई का विरोध केवल दिखावे के लिए कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इन मामलों में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को जेल जाना पड़ा, तो जदयू के लिए राजद पर कब्जा करना आसान हो जाएगा। मोदी ने कहा कि रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरी पाने केे बदले हृदयानंद चौधरी ने पटना की अपनी 70 लाख की सम्पत्ति राबड़ी देवी और हेमा यादव को गिफ्ट कर दी। क्या यह सही नहीं है? उन्होंने कहा कि जदयू चाहता है कि राजद के प्रथम राजनीतिक परिवार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई हो, ताकि नीतीश कुमार 2025 तक निष्कंटक राज करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.