ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता

– कोर्ट ने नौकरी के बदले जमीन मामले में आरोपियों को जमानत दी, बरी नहीं किया

– हृदयानंद,ललन चौधरी ने नौकरी के बाद लालू परिवार को ही क्यों दान की जमीन ?

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि रेलवे की नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी और दो बेटियों (मीसा भारती, हेमा यादव ) को भले ही नियमित जमानत मिल गई है, लेकिन किसी को बरी नहीं किया गया है। इस मामले में सजा से कोई बच नहीं सकता। ईडी के पास गरीबों की जमीन लिखवाने और मनी लांड्रिंग के पुख्ता सबूत हैं। मोदी ने कहा कि जो लोग काले धन को छिपाने या उसे वैध सम्पत्ति दिखाने (मनी लांड्रिंग ) का अपराध करने वालों को पीड़ित बताने के लिए “घर की महिलाओं को” फँसाने का विलाप करते रहे, वे बताएँ कि इन महिलाओं ने रेलवे में चौथी श्रेणी की नौकरी पाने वाले हृदयानंद चौधरी से 60 लाख की कीमती शहरी जमीन दान में क्यों ले ली? उन्होंने कहा कि हृदयानंद चौधरी ने पटना के पास दानापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत महुआ बाग की 3375 वर्गफीट भूमि तेजस्वी यादव की पांचवीं बहन हेमा यादव को मुफ्त में दान क्यों कर दी? क्यों चौधरी ने ही स्टाम्प ड्यूटी के तौर पर 6.28 लाख रुपये भी स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में जमा कराये थे?  मोदी ने कहा कि राबड़ी देवी और हेमा यादव को जो जमीन दान में मिली थी, उसे बाद में राजद के एमएलसी अबू दोजाना की कंपनी से करोड़ों में बेच दिया गया। ईडी मनी लांड्रिंग के इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी को 31 लाख रुपये मूल्य की और हेमा यादव को 62 लाख की जमीन दान में देने वाले ललन चौधरी विधान परिषद् में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं। सुशील मोदी ने कहा कि ललन चौधरी और हृदयानंद चौधरी को लालू परिवार के काले धन और बेनामी सम्पत्ति को सफेद (वैध) करने का जरिया बनाया गया। यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव इन तथ्यों पर जनता का विश्वास क्यों नहीं प्राप्त करते?

Leave A Reply

Your email address will not be published.