ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सदर प्रखंड के मिल्की गाॅव में मोटर वाहन प्रशिक्षण हेतु एच०आर०के० वाहन प्रशिक्षण स्कूल का उद्घाटन किया गया।

जहानाबाद ! जिला पदाधिकारी श्री हिमांशु कुमार राय ने जहानाबाद जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत सिकरिया पंचायत के मिल्की गाॅव में मोटर वाहन प्रशिक्षण हेतु एच०आर०के० वाहन प्रशिक्षण स्कूल का उद्घाटन किया गया।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि चार पहिया, बस, ट्रक इत्यादि वाहनों को चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले को एक प्रकार का सौगात मिला है, जिससे जिले में वाहन चलाने के इच्छुक लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। बिहार राज्य परिवहन विभाग के द्वारा इस केंद्र की स्वीकृति मिलने के बाद विभागीय निर्देशानुसार वाहन चालक प्रशिक्षण स्कूल खोला गया है। जिसमें सभी तरह के विभागीय गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए लोगों को ट्रेनिंग दिया जाएग तथा इस ट्रेनिंग सर्टिफिकेट के आधार पर ही लोगो को दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों का ड्राइविंग लाइसेंस परिवहन विभाग के द्वारा निर्गत किया जा सकेगा। जहानाबाद जिले में यह मोटर ट्रेनिंग प्रशिक्षण स्कूल आधुनिक तकनीक पर बनाया गया है जिससे जिलावासियों को अब काफी सुविधा होगी इस मौके पर सेवनन पंचायत के मुखिया अजीत कुमार सिकरिया मुखिया समेत सैकड़ों ग्रामीण लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर माननीय विधायक, जहानाबाद विधानसभा श्री कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने जिलावासियों को संबोधित करते हुए कहा कि उक्त प्रशिक्षण केन्द्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण केन्द्र आधुनिक उपकरणों से बनाया गया है। यह पहले वाहन चालक को सिमुलेटर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.