पुनपुन में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
शहीद रामानंद राम गोविंद सिंह उच्च विद्यालय पुनपुन के प्रांगण में आदर्श क्रिकेट क्लब जाहिदपुर द्वारा आयोजित day night short pitch tournament का उद्घाटन पुनपुन के अंचलाधिकारी के तौर पर योगदान देने वाले प्रशिक्षु आई ए एस (सहायक समाहर्ता) प्रदीप सिंह द्वारा किया गया। इसमें 16 टीम भाग ले रही है लगभग 18 दिनों तक खेल चलेगा। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेश केसरी, भाजपा नेता नीरज कुमार गुप्ता ,थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह ,मनीष कुमार ,संतोष कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।