ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पश्चिम बंगाल बीजेपी के निलंबित नेता जय प्रकाश मजूमदार टीएमसी में शामिल

कोलकाता । पश्चिम बंगाल बीजेपी के निलंबित नेता जय प्रकाश मजूमदार कोलकाता में सीएम ममता बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। कुछ दिनों पहले मजूमदार ने पुराने लोगों को कमतर करके आंकने और नए लोगों को अधिक तवज्जो देने के लिए पार्टी नेतृत्व की आलोचना की थी। साथ ही उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की मुखिया व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ ‘स्ट्रीट फाइटर’ के रूप में की थी। मजूमदार को रितेश तिवारी के साथ पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। मजूमदार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के नेतृत्व पर तृणमूल कांग्रेस के साथ समझौता करने और प्रशांत किशोर की ओर से संचालित कंसल्टेंसी आई-पीएसी के साथ गुपचुप मिलीभगत होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “पुराने समय के और अनुभवी नेताओं का प्रदेश इकाई में कोई स्थान नहीं है। अन्य दलों के नेताओं, तृणमूल कांग्रेस के एजेंट अब तवज्जो पा रहे हैं।” मजूमदार ने तिवारी के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा था किविधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा क्योंकि नेता इसे दूसरे राज्यों से चला रहे थे जो हार के बाद गायब हो गए। वर्तमान में भी, भाजपा को कुछ बाहरी लोगों की ओर से चलाया जा रहा है। यह भाजपा के लिए राज्य में घातक साबित होगा। उन्होंने इस दौरान बनर्जी की “स्ट्रीट फाइटर” के रूप में सराहना की और कहा कि प्रदेश भाजपा तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने के बजाय हर मुद्दे पर “अदालतों में दौड़ लगाने” पर अधिक निर्भर है। दोनों नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और उनके खिलाफ जांच पूरी होने तक उन्हें पार्टी से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। मजूमदार ने कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि पार्टी के संविधान के किस नियम के तहत हम दोनों को निलंबित किया गया। यह न केवल अनैतिक है, बल्कि पार्टी के अनुशासन का भी उल्लंघन है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.