ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री राम चन्द्र प्रसाद सिंह ने भारत को इस्पात क्षेत्र के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए दुबई स्थित कई कंपनियों के साथ बातचीत की

केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने 11 मार्च अपराह्न को दुबई स्थित कई कंपनियों के साथ बातचीत की, ताकि भारत को इस्पात क्षेत्र के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में बढ़ावा दिया जा सके और देश में संयंत्रों और विनिर्माण इकाइयों की स्थापना की जा सके। दाना स्टील, शराफ ग्रुप, दुबई पोर्ट वर्ल्ड और स्टील मास्टर इंटरनेशनल ने दुबई में स्टील के उपयोग की अनूठी जानकारी माननीय मंत्रीजी से साझा की।
मीडिया के साथ बातचीत करते हुए, श्री सिंह ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि दुबई एक्सपो में इंडिया पवेलियन का सबसे अधिक दौरा किया गया है और अब तक 14 लाख से अधिक लोग इंडिया पवेलियन का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने इस अनूठी उपलब्धि के लिए दूतावास दुबई, वाणिज्य मंत्रालय और फिक्की की सराहना की। माननीय मंत्रीजी ने कहा, “हमारे भारत मंडप का दौरा करना बहुत ही आकर्षक था। यह वास्तव में बहुत भव्य है और इसने सभी क्षेत्रों में हमारी उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित किया है, चाहे वह कृषि, उद्योग, सेवा या विनिर्माण हो, भारत की विशिष्टता दिखाई गई है। यह इतनी अच्छी तरह से किया गया है कि आप योग, अंतरिक्ष, रक्षा, आईटी, सब कुछ देख सकते हैं। हमारे देश भारत को कम समय में जानने के लिए यह एक बहुत अच्छी जगह है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.