ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कलवार समाज की बिटिया शिवांगी के यूक्रेन से वतन वापसी पर सुशील मोदी ने किया स्वागत, कलवार सेवक समाज के चेयरमैन ने पीएम, सीएम को दी बधाई

पटना। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे जंग में फंसी कलवार समाज की बिटिया शिवांगी, आखिरकार आज अपने वतन वापस आ गई। जो मां बाप अपनी बिटिया की वापसी के लिए हर रोज ईश्वर से प्रार्थना कर रही थी, आज उनकी मुरादें पूरी हो गई, तभी तो बिटिया से मिलते ही मां गले से लिपट गई। पटना एयर पोर्ट पर सांसद व पूर्व उप मुख्य मंत्री सुशील मोदी ने वतन वापसी पर शिवांगी सहित सभी छात्र छात्राओं का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया और उन्हें हौसला अफजाई किया। कलवार सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविन्द वर्मा ने यूक्रेन से भारतीय छात्रों को लानेमें तत्परता दिखा कर वतन वापसी कराने को दृढ़ संकल्पित पीएम, सीएम और सुशील मोदी जैसे संवेदनशील नेताओं को कलवार सेवक समाज की तरफ से साधुवाद दिया और कहा मुझे विश्वास है केन्द्रऔर राज्य सरकार इसी प्रकार जनहितकारी कार्य करते रहेंगे और अवाम का दिल जीतते रहेंगे। डॉ वर्मा ने धैर्य रखने के लिए शिवांगी, उनके पिता मधुसूदन प्रसाद और उनकी माता को बधाई दिया। शिवांगी एवं उनके परिजन को बधाई देने वालों में प्रमुख हैं अखिल भारतीय व्याहुत कलवार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश भगत, महामंत्री रौशन कुमार गुप्ता, पटना उच्च न्यायालय की अधिवक्ता सुप्रिया भगत, कलवार सेवक समाज, कटिहार के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार भगत, वैशाली जिला जदयू के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार चौधरी, सीताराम भगत, वैशाली इलेक्ट्रोनिक न्यूज़ की एडिटर इन्दु प्रभा तथा स्नेहलता देवी आदि।

Leave A Reply

Your email address will not be published.