ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में अब ट्रांसजेंडर भी बनेंगे दारोगा और सिपाही, बहाली को लेकर सरकार ने दी हरी झंडी

पटना: बिहार में किन्‍नरों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब किन्नर समुदाय के लोगों की बिहार पुलिस में सीधी बहाली होगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये फैसला लिया गया है। बिहार पुलिस के आगामी नियुक्ति के चरणों में 51 किन्नरों की सीधी नियुक्ति हो सकती है। सामान्य प्रशासन विभाग ने संकल्प जारी कर ट्रांसजेंडरों को पिछड़ा वर्ग अनुसूची(2) में शामिल किया है। इस बैठक में गृह और सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। सिपाही के लिए 41 और दारोगा के लिए 10 ट्रांसजेंडरों को मौका मिलेगा। सिपाही और दारोगा की आगामी नियुक्तियों में प्रत्येक 500 पदों पर एक ट्रांसजेंडर को मौका दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से किन्नर समुदाय के लोगों में काफी खुशी है। किन्नरों को मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार की इस पहल की किन्नरों ने सराहना की है। हालांकि, योग्य ट्रांसजेंडर नहीं मिलने पर इसे पिछड़ा वर्ग कोटि के सामान्य उम्मीदवार से भरा जाएगा. बैठक के बाद इसकी अनुशंसा की गई है। सरकारी नियुक्ति में किन्नरों को आरक्षण देने के मुद्दे पर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये फैसला लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.