यूएन महासचिव गुतारेस ने कहा- यूक्रेन-रूस युद्ध बेतुका और अजेय है
जिनेवा। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के एक महीने बाद, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि यह बेतुका युद्ध अजेय है और अनिवार्य रूप से इसे युद्ध के मैदान से शांति की मेज पर ले जाना होगा। इसके साथ ही उन्होंने चिंता व्यक्त की कि इस संघर्ष से भूख के वैश्विक संकट की प्रतिध्वनि सुनाई दे रही है। गुतारेस ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एक करोड़ यूक्रेनी लोग अपने घरों से पलायन को मजबूर हो गए हैं, अन्यत्र जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया यूक्रेन के शहरों, कस्बों और गांवों में भयानक मानवीय पीड़ा और विनाश देख रही है।
गुतारेस ने प्रेस को अपनी टिप्पणी में कहा, “एक महीने पहले, रूसी संघ ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन करते हुए यूक्रेन के संप्रभु क्षेत्र पर बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू किया था। यह यूक्रेनी सीमा पर भारी मात्रा में सैन्य बल की तैनाती के महीनों के बाद किया गया।” उन्होंने कहा, “यह युद्ध अजेय है। जल्दी या बाद में, उसे युद्ध के मैदान से शांति की मेज पर जाना होगा। यह अपरिहार्य है।” गुतारेस ने कहा कि यूक्रेन के लोग जीते जी नरक भोग रहे हैं – और दुनिया भर में भोजन, ऊर्जा और उर्वरक की आसमान छूती कीमतों के साथ भोजन के वैश्विक संकट की आहट महसूस की जा रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.