ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

राज्यसभा सदस्य महेंद्र प्रसाद के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी एवं उप राष्ट्रपति ने जताया गहरा शोक

पटनाः जनता दल (यूनाइटेड) से राज्यसभा के सदस्य और उद्योगपति महेंद्र प्रसाद के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘मैं राज्यसभा सदस्य डॉ. महेंद्र प्रसाद जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने कई वर्षों तक संसद में अपनी सेवाएं दीं और वह कई सामुदायिक सेवा कार्यों में आगे रहे। उन्होंने हमेशा बिहार और उसके लोगों के कल्याण की बात की। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। ओम शांति।”

वहीं उप राष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि डॉ. प्रसाद ने लंबे सार्वजनिक जीवन में शिक्षा और जन कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने कहा, ‘‘वरिष्ठ राज्य सभा सांसद डॉ. महेंद्र प्रसाद जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में आपने शिक्षा और जन कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया था। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और सहयोगियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।”

बता दें कि डॉ. महेंद्र प्रसाद बिहार से जनता दल युनाईटेड के राज्यसभा सदस्य थे। वह 81 वर्ष के थे। रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह लगातार सात बार राज्यसभा सांसद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.