ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जदयू के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान को दिलाई अभूतपूर्व सफलतारू उमेश सिंह कुशवाहा

विधानपार्षद रणविजय सिंह एवं संजीव श्याम सिंह ने जदयू के ‘‘स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान’’ के तहत सौंपा अपने योगदान का चेक

विधानपार्षद रणविजय सिंह एवं संजीव श्याम सिंह ने आज पार्टी द्वारा चलाए जा रहे स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ के समक्ष अपने योगदान का चेक सौंपा। विधानपार्षदद्वय ने इस अभियान की सफलता के लिए प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ को बधाई दी और कहा कि इससे पार्टी को नई ताकत मिलेगी।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इस मौके पर कहा कि जदयू के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान को अभूतपूर्व सफलता दिलाई है। अपने समर्पण और लगन से दल के साथियों ने एक मिसाल कायम की है, जिसकी जितनी भी सराहना की जाए, वो कम होगी। दल के अर्थतंत्र को मजबूती मिलने से हम अन्य राज्यों में दल के विस्तार सहित अन्य सांगठनिक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक अंजाम दे पाएंगे।

कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ ने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए पार्टी के प्रदेश से बूथ स्तर तक की कमिटियों के साथी तथा लाखों क्रियाशील एवं प्राथमिक सदस्य जिस प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं, वह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। सामूहिक प्रयास से इस अभियान में अपेक्षा से अधिक सफलता मिली है। यह अभियान अभी आगे भी चलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.