प्रेमिका को पाने की गम में युवक ने किया खुदकुशी
जिले के मनिहारी प्रखंड क्षेत्र के बौलिया पंचायत के 23 वर्षीय युवक छोटेलाल साहनी ने सोमवार की देररात फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों के संबंध मे मृतक युवक के पिता अवधेश साहनी ने बताया कि उनके पुत्र का गांव के ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों घर से भागे भी थे।तब दोनों परिवार की ओर से पंचायत मे मामला सुलझा लिया गया था।लेकिन लड़की व्दारा ऐन वक्तत पर शादी से इनकार करने पर युवक ने रात मे अपने घर मे फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मनिहारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे मे लेकर अग्रतर कार्रवाई मे जुट गई है। मौके पर मनिहारी थानाध्यक्ष रंजन कुमार अपर थाना अध्यक्ष नवल किशोर, प्रहलाद कुमार, अंजनी कुमार एवं बौलिया के पूर्व मुखिया प्रकाश चन्द्र मंडल, मुखिया जार्जिस आलम, सरपंच तस्लीम आरिफ, अशोक राय, सहित अनेक लोग पहुचे.थे।पूर्व सरपंच बिनोद कुमार यादब ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। सच्चाई पुलिस अनुसंधान से सामने आएगी।